फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रेलकर्मियों को दी गई पेंशन स्कीमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) व नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। यूटीआई पेंशन फंड के सीईओ बलराम प्रसाद भगत ने दोनों पेंशन मॉडलों की तुलना करते हुए उनके लाभ, संरचना और उनके प्रभावों की जानकारी दी। बताया कि यूपीएस के तहत सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर उनकी अंतिम सैलरी के आधार पर निश्चित पेंशन दी जाती है, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करता है। पेंशन राशि को महंगाई भत्ते (डीए) के साथ जोड़ा जाता है, जिससे बढ़ती महंगाई के साथ पेंशन का मूल्य बरकरार रहता है। कर्मचारी की मृत्यु के बाद, पारिवारिक पेंशन मिलती है। यूपीएस एनपीएस स्कीम की तुलना में बाजार जोखिमों से मुक्त है। मंडल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार व सहायक कार्मिक अधिकारी सतीश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें