दंड से न्याय की ओर जागरूकता कार्यक्रम में शामिल एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह, इंपेक्टर कैलाश दु
बख्शी का तालाब। महिला थाना द्वितीय बीकेटी में बृहस्पतिवार को ‘दंड से न्याय की ओर’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित महिलाओं और पुरुषों को नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कानून के बारे में जानकारी दी गई। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में बताया गया कि महिला हेल्प डेस्क अब 24 घंटे थाने पर संचालित है, जहां पर महिलाएं महिला मित्र पुलिसकर्मी से अपनी पूरी बात बता सकती हैं। नए बीएनएस कानून उनकी आवाज को मजबूत और न्याय पाने का आसान जरिया साबित होंगे। महिला थाना प्रभारी मेनका सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि किस प्रकार से किसी पीड़ित को न्याय मिल सकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।