फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या डॉक्टर ने मारा नवजात को!

Mon, 11 Nov 2013 03:36 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार फिर डॉक्टर की लापरवाही से एक नवजात बच्चे की मौत होने की खबर सामने आई है। पीड़ित मां-बाप ने डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि त्रिवेणीनगर के रहने वाले देशदीपक की पत्नी शशि अलीगंज स्थित देविका सर्जिकल नर्सिंग होम में भर्ती थीं। पिछले 8 नवंबर को उन्हें एक बेटा हुआ।

अचानक रविवार रात नवजात की तबियत बिगड़ गई। डॉक्टर गीता द्विवेदी ने नवजात का इलाज किया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

इससे बौखलाए परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया और डॉक्टर को ही मौत का जिम्मेदार बताने लगे।

उनका कहना था कि डॉक्टर ने ठीक तरह से नवजात का इलाज नहीं किया और उसकी लापरवाही से ही नवजात की मौत हुई है।

परिजनों ने अलीगंज थाने में डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट लिखा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें