फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बार-बार ट्रिपिंग से ठप हो रहीं औद्योगिक इकाइयां

विज्ञापन
बैठक करते उद्यमी और मुख्य अभियंता।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिनों से चल रही अनियमित विद्युत आपूर्ति, बार-बार ट्रिपिंग व रिवर्स फेज की समस्या पर सोमवार को उद्यमियों ने मुख्य अभियंता (वितरण) के साथ बैठक की। उद्योग परिसर में हुई इस बैठक में मुख्य अभियंता राम कुमार के साथ अधिशासी अभियंता अमित आनंद, सहायक अभियंता आरसी यादव, अवर अभियंता दिनकर यादव ने समस्याएं सुनीं। सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती और रिवर्स फेज के कारण मोल्डिंग सहित सभी औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन ठप है। महंगी मशीनों के जलने का खतरा बना हुआ है और श्रमिकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। मांग की गई कि सरोजनीनगर फीडर की ट्रिपिंग की समस्या का स्थायी समाधान हो, रिवर्स फेज की समस्या को तत्काल ठीक कराया जाए, किसी भी शटडाउन की पूर्व सूचना सभी औद्योगिक इकाइयों को अनिवार्य रूप से दी जाए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राम कुमार व अन्य अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और तत्काल समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें