लखनऊ। बीते दिनों इंडिगो के निरस्त हुए विमानों के लिए टिकट रिफंड की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। रिफंड के साथ यात्रियों को बोनस कूपन भी दिया जाएगा। यात्री www.goindigo.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसमें पीएनआर व लास्ट नेम डालना होगा। इसके बाद रिफंड की स्थित यात्री इसी वेबसाइट पर जांच सकते हैं। इसके अतिरिक्त 0124-6173838 व 0124-4973838 हेल्पलाइन नंबर व सोशल मीडिया एक्स पर इंडिगो के एकाउंट पर Indigo6E पर भी संपर्क कर सकते हैं। यात्री ट्रेवेल एजेंटों की मदद से भी रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।