शूटिंग चैंप्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने जीता पदक
लखनऊ। बेल्जियम के जेंक शहर में आयोजित 8वें इंटरनेशनल रिफ्लेक्स शूटिंग कप में लखनऊ की शूटिंग चैंप्स अकादमी के खिलाड़ियों ने पांच पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण श्रेयांश त्रिपाठी व नोमान अहमद मलिक रहे। श्रेयांश ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नमा किए। इसके साथ ही उन्होंने सुपर फाइनल में कांस्य पदक जीतकर सुपर चैंपियन ऑफ द चैंपियंस का खिताब भी हासिल किया। अन्य पदक विजेताओं में नोमान अहमद मलिक ने मिक्स्ड टीम जूनियर मेन इवेंट में देश के लिए स्वर्ण जीता, जबकि मनवेंद्र प्रसाद ने मिक्स्ड टीम सीनियर मेन इवेंट में कांस्य अपने नाम किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम ने अब ग्रेट ब्रिटेन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित आरईएसी ओपन वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।