फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पांच को शक्ति प्रदर्शन करेगी सेना, लगाएगी हथियारों की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सेना दिवस के उपलक्ष्य में सैन्य उपकरणों व हथियारों की प्रदर्शनी छावनी स्थित सूर्या खेल परिसर में लगाई जाएगी। सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी करेगी।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसम्पर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि पहली बार लखनऊ में 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शौर्य संध्या का आयोजन होगा और पांच से सात जनवरी तक लखनऊ कैंट स्थित सूर्या खेल परिसर में हथियारों की प्रदर्शनी नो योर आर्मी फेस्टिवल में लगाई जाएगी। प्रदर्शनी सभी के लिए खुली रहेगी। इस दौरान हेरिटेज से लेकर अत्याधुनिक तकनीक से युक्त हथियारों व उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। भारतीय सेना की मार्शल आर्ट टीमों द्वारा मनमोहक प्रदर्शन, रॉक क्लाइंबिंग और रैपलिंग प्रदर्शन, आर्मी डॉग शो, हॉट एयर बैलूनिंग और मिलिट्री पाइप बैंड की प्रस्तुतियां भी होंगी। इस दौरान जोनल भर्ती मुख्यालय, भारतीय सेना में विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क भी रहेगी। साथ ही सेना दिवस के तहत मध्य कमान के आठ राज्यों में पौधरोपण अभियान, रक्तदान शिविर और युवा आउटरीच कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें