विद्यांत हिंदू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
लखनऊ। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग और उत्तर प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से कॉलेज में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका विषय भारतीय ज्ञान परंपरा पर सामाजिक विमर्श एवं समकालीन शिक्षा था। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि विश्व की ज्ञान परंपरा में भारत का स्थान हमेशा अग्रणी रहा है। राज्य सूचना आयुक्त दिलीप कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय ग्रंथों के अनुवाद से ज्ञान परंपरा का विस्तार लगातार जारी है। मुख्य वक्ता आरके सिन्हा ने भारतीय ज्ञान परंपरा के सामाजिक पहलुओं पर बीज वक्तव्य दिया। संगोष्ठी का संचालन बृजेंद्र पांडेय ने किया।
विद्यांत हिंदू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम
विद्यांत हिंदू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम