फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया क्लब ने जीती स्पोर्ट्समैन कप टू की ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौरव सक्सेना के 75 रन और गौरव, सौरभ व हिमांशु की शानदार गेंदबाजी से इंडिया क्लब ने स्पोर्ट्समैन कप टू में खिताबी जीत दर्ज की। इंडिया क्लब ने सहारा स्टेट मैदान पर खेले गए मैच में लखनऊ नवाब्स सीए को 16 रन से मात दी। इंडिया क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 136 रन बनाए। गौरव सक्सेना के अर्द्धशतक के बाद सौरभ सक्सेना ने 22 तथा मृत्युंजय सिन्हा ने 13 रन जोड़े। लखनऊ नवाब्स से राहुल पाल ने चार विकेट लिए। रोहित व प्रभाकर को एक-एक विकेट मिला। जवाब में लखनऊ सीए की टीम 18.4 ओवर में 120 रन पर सिमट गई। हर्षित गोयल ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। इंडिया क्लब से गौरव सक्सेना व सौरभ सक्सेना व हिमांशु ने तीन-तीन विकेट चटकाए। गौरव सक्सेना मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें