फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्दलीयों का सबसे ज्यादा रहा अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कब्जा

Wed, 19 Apr 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पंचायत बछरावां में निकाय चुनाव को लेकर सियासत गर्म है। प्रमुख दल चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। अध्यक्ष पद की कुर्सी पर सबसे ज्यादा निर्दलीयों का कब्जा रहा है। दो बार सपा, एक बार कांग्रेस चुनाव जीतने में सफल रहा है। भाजपा कोई चुनाव अब तक नहीं जीत सकी है।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकूमत की गवाह बछरावां नगर पंचायत में इस बार अनारक्षित पद पर 11वां नगर पंचायत अध्यक्ष कमान संभालेगा। बछरावां नगर पंचायत का गठन अंग्रेजी हुकूमत में वर्ष 1933 में हुआ था। पहले आम सहमति पर अध्यक्ष का चयन कर लिया जाता है। आम जनता के जरिए 1989 में पहला अध्यक्ष चुना गया था। निर्दलीय प्रत्याशी बराती लाल चौधरी ने चुनाव जीतकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर काबिज हुए थे। निकाय चुनाव को लेकर दावेदार जनता के बीच जाकर वोट मांग रहे हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा, भाजपा के दावेदार चुनाव जीतने के लिए पुरजोर आजमाइश कर रहे हैं। अब देखना ये है कि इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें