फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कर्मचारी के साथ अभद्रता कर जूते से मारने की धमकी

Mon, 07 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के एजेंडे बांटने पर विरोध
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर सभासद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (रायबरेली)। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के एजेंडे को भेजने का विरोध करते हुए एक सभासद न नगर पंचायत महराजगंज में तैनात आउट सोर्सिंग कर्मचारी के साथ अभद्रता कर, उसे जूते से मारने की धमकी दी। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर पुलिस ने सभासद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
नगर पंचायत महराजगंज में आउट सोर्सिंग पद पर कार्यरत वार्ड नंबर एक पूरे रानी मजरे टाउन एरिया निवासी शिव कुमार का आरोप है कि अमृत महोत्सव के समापन पर आयोजित होने वाले मेरी-माटी मेरा देश कार्यक्रम का एजेंडा सभासदों को भेजा जा रहा है। विपक्षी सभासद इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि इसी मामले को लेकर विपक्षी सभासद ने उनके साथ गालीगलौज करने के साथ ही जूते से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वार्ड नंबर 10 जाकिर हुसैन निवासी एवं सभासद नूरुल हसन के खिलाफ जानमाल की धमकी देने, एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें