फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौकी-थाने में घुसकर पुलिस कर्मियों से अभद्रता, दरोगा का बिल्ला नोचा

Mon, 22 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में जाम के दौरान कार और स्कूटी में टक्कर होने का मामला रविवार देर रात भड़क गया। इसको लेकर कार सवार युवकों ने मुराईबाग पुलिस चौकी और डलमऊ थाने में न सिर्फ हंगामा करते हुए गाली गलौज की, बल्कि पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर अभद्रता की और रोकने पर एक दारोगा का बिल्ला नोच लिया। इसके बाद दबाव में आई पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया, जबकि दूसरे पक्ष को थाने पर बैठाए रखा। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए। यही नहीं एक पूर्व विधायक का पुतला बनाकर फूंकने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस ने छुड़ा लिया। विवाद और बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रविवार की रात मुराई बाग चौराहे पर जाम लग गया। इसी दौरान एक कार और स्कूटी आपस में टकरा गईं। इसका स्कूटी सवार व्यापारी ने विरोध किया तो कार सवार युवकों ने व्यापारी रितिक जायसवाल की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हाथापाई की। इसी दौरान किसी ने कार तोड़ दी। इस पर हंगामा और बढ़ गया। पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। यहां पर युवकों ने अपने को एक पूर्व विधायक और सत्ता पक्ष का बताते हुए खूब हंगामा किया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता की। एक दरोगा ने रोकने का प्रयास किया, तो उसका बिल्ला नोच लिया। युवकों ने डलमऊ थाने पहुंचकर भी गाली गलौज करते पुलिस वालों से अभद्र व्यवहार किया। मामला उस समय भड़क गया, जब दबाव में आई पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। व्यापारी और उसके बेटे को थाने में बैठाए रखा।
पूर्व विधायक और सत्ता का दबाव बनाने और एक पक्ष को छोड़ देने तथा व्यापारी और उसके बेटे को बैठाए रखने के विरोध में व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पूर्व विधायक का पुतला बनाकर व्यापारी फूंकने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी पंकज तिवारी पुलिस बल के साथ पुतला छीन लिया और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारी नहीं माने तो एसडीएम आशाराम वर्मा और सीओ राजकिशोर सिंह पहुंचे और व्यापारियों को समझाकर दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई का भरोसा दिया। एसडीएम और सीओ ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद व्यापारी शांत हो गए। कोतवाल का कहना है कि केस दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें