लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। निदेशक डॉ. दिनेश सिंह की मौजूदगी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के निदेशक डॉ. टी. दामोदरन ने कर्मचारियों से कार्यालय के दैनिक कार्यों में हिंदी का इस्तेमाल बढ़ाने की अपील की। 93 कर्मचारियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए गए। डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, अभिषेक कुमार सिंह मौजूद रहे।