लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून को समाप्त हो गई। बीएससी (बायोलॉजी) में सर्वाधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। 393 सीटों के लिए लगभग 4800 आवेदन आए, यानी प्रति सीट 13 छात्र। पिछले वर्ष यह संख्या 4400 थी। बीकॉम (ऑनर्स) में भी कड़ी प्रतिस्पर्धा है। 300 सीटों के लिए लगभग 3800 आवेदन मिले यानी प्रति सीट 12 छात्र। बीएससी (गणित) में 3000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जो पिछले वर्ष के 2700 से अधिक हैं। यहां प्रति सीट लगभग चार छात्रों ने आवेदन किया। बीकॉम पाठ्यक्रम में भी आवेदनों की संख्या बढ़ी है। पिछले वर्ष के 4000 की तुलना में इस वर्ष लगभग 4400 आवेदन आए।