फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इनकमिंग लाइन का पोल टूटा, सिरसिया क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित

Tue, 16 Jul 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा जंगल में रविवार रात चली तेज हवा के कारण विद्युत उपकेंद्र घोलिया जाने वाली हाईटेंशन लाइन का पोल टूट कर गिर गया। जिससे उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे निगम कर्मियों ने देर शाम आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

सिरसिया के विद्युत उपकेंद्र घोलिया के इनकमिंग लाइन का पोल गिरने से सिरसिया, ताल बघौड़ा, बेचई पुरवा, चिल्हरिया, गुलरा, गुलरा परसोहना सहित समूचे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे करीब 15 हजार उपभोक्ता व दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। आपूर्ति बाधित होने से जहां लोग उमस भरी गर्मी में बिना बिजली जूझते रहे। वहीं आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली के सहारे धान की रोपाई करने वाले किसान भी परेशान रहे। निगम कर्मियों ने देर शाम आपूर्ति बहाल कराई।

25 दिन बाद भी नहीं हटाया टूटा पोल
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के केवटन पुरवा में 20 जून को आई तेज आंधी के कारण ट्रांसफार्मर सहित विद्युत पोल गांव के मोड़ पर टूट कर गिर गया था। जिसे अब तक हटाया नहीं गया है। ऐसे में गांव की विद्युत आपूर्ति 25 दिनों से बाधित है। वहीं ग्रामीणों को आवागमन में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम व अधिशासी अभियंता विद्युत से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें