बहराइच शहर में मंगलवार दोपहर में इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने प्रतिष्ठित व्यापारियों के यहां छापेमारी की। छापामारी को लेकर व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
दिल्ली इनकम टैक्स के अधिकारियों की टीम मंगलवार को शहर में पहुंची। चार सदस्यीय टीम ने शहर के स्टेशन रोड, हनुमान पुरी कालोनी, बलरामपुर रोड स्थित सपना फ्लोर मिल और डिगिहा स्थित दुकान पर छापामेरी की। इनकम टैक्स टीम के छापे को लेकर व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है।