फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
लखनऊ। बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय पुरा- विज्ञान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ। आयोजकों का दावा है कि यह अपने तरीके का देश का पहला राष्ट्रीय पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव है, जिसका उद्देश्य फिल्मों और डाॅक्यूमेंट्री के जरिये पृथ्वी विज्ञान को आमजन तक पहुंचाना है। उद्घाटन के माैके पर बीएसआईपी के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में प्रभावी विज्ञान संचार बेहद जरूरी है। 25 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में वृत्तचित्रों का प्रदर्शन, मास्टरक्लास, पैनल चर्चा और जीवाश्म, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर संवाद होंगे। फिल्म महोत्सव संयोजक डॉ. निमिष कपूर ने महोत्सव की रूपरेखा पेश की। मुख्य अतिथि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, फिल्म्स डिवीजन के पूर्व महानिदेशक मुकेश शर्मा, डॉयचे वेले के महेश झा, अभिनेत्री सुजाता मेहता और डॉ. शिव कुमार शर्मा ने भी विज्ञान संचार में सिनेमा और मीडिया की भूमिका पर विचार रखे। उद्घाटन सत्र में फॉसिल मेमोयर्स-एपिसोड-1 का प्रदर्शन और फेस्टिवल बुक व पैलियोसाइंस टुडे पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

देश के पहले पुराविज्ञान फिल्म महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें