फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता की वीणा से दमका अयोध्या का वैभव : मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने किया चौक का लोकार्पण

Wed, 28 Sep 2022 06:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

लता मंगेशकर चौक पर स्थापित चबूतरे पर करीब तांबे व स्टेनलेस स्टील की बनी 40 फीट लंबी व करीब 14 टन वीणा को स्थापित किया गया है। चौक के बीच में चारों ओर 92 कमल की आकृति के पत्थर फूल लगाए गए हैं, जो दिवंगत लता जी की उम्र को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
अयोध्या का लता मंगेशकर चौराहा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 7.90 करोड़ की लागत से रामनगरी के नयाघाट पर स्थापित लता मंगेशकर चौक व इसके चबूतरे पर स्थापित 40 फीट लंबी व करीब 14 टन की वजनी वीणा से अयोध्या का वैभव दमकने लगा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को भारत रत्न सुर साम्राज्ञी स्व लता मंगेशकर की जयंती पर इस लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पहुंचे लता जी के भतीजे आदिनाथ हृदयनाथ मंगेशकर व उनकी पत्नी कृष्णा मंगेशकर को यहां स्थापित भव्य वीणा दिखाई और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई। इस चौक से अब लता जी के द्वारा प्रभु श्रीराम की स्तुति में गाए गए भजन दिन रात गूंजेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री व केंद्रीय पर्यटन मंत्री बुधवार सुबह करीब 10:45 बजे लता मंगेशकर चौक पर पहुंचे। करीब 10:47 बजे दोनों ने बटन दबाकर उद्घाटन शिलापट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने वीणा के चारों ओर तीन चक्कर लगाकर उसे निहारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को इस वीणा की खासियत भी बताई। मुख्यमंत्री ने वीणा के निर्माता पदमश्री राम वी सुतार को स्मृति चिह्न देकर सम्मनित किया।

इसके बाद करीब 10:51 बजे जब वह रामकथा पार्क की ओर जाने के लिए वाहन से रवाना होने ही वाले थे कि इतने में जिलाधिकारी नितीश कुमार के वाहन से लता जी के भतीजे आदिनाथ हृदयनाथ मंगेशकर व उनकी पत्नी कृष्णा मंगेशकर पहुंची। उन्हें देख मुख्यमंत्री वाहन से उतर पड़े और शिष्टाचार निभाते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद वह उन्हें लेकर दोबारा चौक के ऊपर पहुंचे और दोनों को शिलापट व कवि यतींद्र मिश्र द्वारा मराठी व हिंदी में लिखे शिला पट्टिका को भी दिखाया। इसके बाद वह करीब 10:57 बजे उन्हें लेकर रामकथा पार्क के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है इस वीणा की खासियत

लता मंगेशकर चौक पर स्थापित चबूतरे पर करीब तांबे व स्टेनलेस स्टील की बनी 40 फीट लंबी व करीब 14 टन वीणा को स्थापित किया गया है। चौक के बीच में चारों ओर 92 कमल की आकृति के पत्थर फूल लगाए गए हैं, जो दिवंगत लता जी की उम्र को दर्शाते हैं। वीणा में मां सरस्वती का चित्र भी उकेरा गया है। इसका निर्माण प्रसिद्ध मूर्तिकार व पद्मश्री से सम्मानित राम वी सुतार ने किया है। इस चौक पर प्रसिद्ध साहित्यकार व दिवंगत लता मंगेशकर पर लता सुरगाथा के नाम से किताब लिखने वाले यतींद्र मिश्र द्वारा उनके सम्मान में हिंदी व मराठी में लिखे गए शिलापट भी लगाए गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें