परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से गन्ना पर्यवेक्षक की मुख्य परीक्षा 30 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से।
शिविर
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर निशातगंज स्थित करामत मार्केट मस्जिद में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
लिटफेस्ट
मेटाफर लिटफेस्ट के 14वें संस्करण के अंतिम दिन विभिन्न सत्रों का आयोजन नवल किशोर रोड स्थित ली प्रेस होटल, हजरतगंज में सुबह 11 बजे।
स्थापना दिवस
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का 150वां स्थापना दिवस हजरतगंज स्थित उद्यान परिसर में दोपहर 12 बजे।
महोत्सव
आर्टिजंस ऑफ अवध की ओर से तीन दिवसीय कला एवं संस्कृति महोत्सव गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क दोपहर 2 बजे।
रैली
पार्षदों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली अलीगंज स्थित राम राम बैंक चौराहे पर शाम 4 बजे।
समारोह
प्रहर्ष फाउंडेशन की ओर से साहित्यिक समारोह गोमतीनगर स्थित कबीर शांति मिशन में शाम 5 बजे।
कीर्तन समागम
श्री गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से कीर्तन समागम इंदिरानगर स्थित गुरुद्वारा प्रांगण में शाम 6:30 बजे।
खेल
लखनऊ मैराथन का आयोजन 1090 चौराहे पर सुबह 5 बजे से।
कूच बिहार ट्रॉफी के तहत यूपी और गुजरात के बीच मुकाबला स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में सुबह 9: 30 बजे से।
राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 10 बजे से।
सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप यूपी बैडमिंटन अकादमी में दोपहर 12 बजे से।