पुस्तक मेला
23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले का तीसरा दिन सिकंदरबाग स्थित बलरामपुर गार्डन में सुबह 11 बजे से।
पुस्तक विमोचन
पत्रकार व लेखक संतोष वाल्मीकि की पुस्तक रेडियो कल और आज पुस्तक का विमोचन बलरामपुर गार्डन में शाम 5:30 बजे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहेंगे।
यात्रा स्वागत
भाजपा के सेवा संकल्प यात्रा के लखनऊ पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम सीतापुर रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल के पास दोपहर 3 बजे।
नाट्य प्रस्तुति
अखिल भारतीय सांस्कृतिक संस्थान की ओर से एक अदद बीबी नाटक का मंचन शहीद स्मारक के पास स्थित गांधी भवन में शाम 7 बजे।
ऑर्ट ऑफ लिसनिंग
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से द ऑर्ट ऑफ लिसनिंग कार्यक्रम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के सभागार में शाम 4:30 बजे।
प्रदर्शनी
सेंटीनियल इंटर काॅलेज की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी कैसरबाग स्थित कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे।
खेल
जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता गोमतीनगर स्थित बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी में सुबह 10 बजे।