सिद्धचक्र महामंडल विधान
आचार्य सुबल सागर के सान्निध्य में सिद्धचक्र महामंडल विधान जैन मंदिर इंदिरानगर में सुबह 8 बजे।
प्रतियोगिता
भूजल सप्ताह के तहत कैनवास पेंटिंग प्रतियोगिता राज्य संग्रहालय में दोपहर 3 बजे।
बैठक
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से बूथ सम्मेलनों को लेकर बैठक बृज की रसोई में सुबह 11 बजे।
वार्ता
नगर निगम जोन 7 में जोनल अफसर के साथ इंदिरानगर आवासीय महासमिति की वार्ता दोपहर 12 बजे।
श्रद्धांजलि
स्वर सम्राट मुकेश चंद्र माथुर की जयंती पर संगीतमय श्रद्धांजलि गोमतीनगर के बुद्धा संस्थान में दोपहर 2:30 बजे।
समारोह
पंख एक पहल फाउंडेशन का 10 दिवसीय लोकनृत्य कार्यशाला का समापन गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज चंदरनगर आलमबाग में।
दीक्षांत
श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह गोमतीनगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे।
चुनाव
लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन का कार्यकारिणी चुनाव व सावन स्वागत समारोह को लेकर नृत्य की प्रस्तुति 122 महात्मा गांधी मार्ग एसोसिएशन कार्यालय में शाम 4 बजे।
परिचर्चा
एसईएसआर स्पार्क फाउंडेशन की ओर से खराब जीवनशैली से बढ़ रही बीमारियों को लेकर विशेषज्ञों की चर्चा हजरतगंज के होटल फाच्र्युन में दोपहर 1 बजे।
टूर्नामेंट
जिला फुटबाल टूर्नामेंट के लीग मुकाबला चौक स्टेडियम शाम 4 बजे।