शपथ
नगर निगम की ओर से कोर्ट के आदेश पर ललित तिवारी को मुख्यालय में पार्षद पर की शपथ दिलाई जाएगी सुबह 9 बजे।
बैठक
अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गांधी भवन कैसरबाग के करन भाई सभागार में सुबह 10 बजे।
कहानी लेखन
जासूसी कहानी लेखन व चर्चा कार्यक्रम प्रेस क्लब में सुबह 11:30 बजे से।
व्यापारी सम्मेलन
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल चंदरनगर आलमबाग की ओर से व्यापारी सम्मेलन आलमबाग बस अड्डे के पास बालाजी ढाबे में दोपहर 3:30 बजे।
सम्मान समारोह
रेड चीफ की ओर से सम्मान समारोह होटल हॉलीडे इन ट्रांसपोर्टनगर में दोपहर 12 बजे।
नृत्य नाटक
स्काईहॉप प्रोफेशनल डांस इंस्टीट्यूट की ओर से नृत्य नाटक खोज एक यात्रा का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह भातखंडे में शाम 6:30 बजे।