प्राधिकरण दिवस
लखनऊ विकास प्राधिकरण दिवस के तहत जनता अदालत गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में सुबह 10 बजे।
नाटक
संभव सेवा समिति की ओर से बिखरे बिंब नाटक का मंचन गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के प्रेक्षागृह में शाम 7 बजे।
कर्टेन रेजर
सीएसआईआर- केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान की ओर से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का कर्टेन रेजर कार्यक्रम संस्थान परिसर में सुबह 11 बजे।
प्रतियोगिता
महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ की ओर से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं गोमतीनगर के भागीदारी भवन में दोपहर 2 बजे।
शिक्षा विभाग की ओर से महादेवी वाद-विवाद प्रतियोगिता राजकीय निशातगुज इंटर कॉलेज में सुबह 9 बजे।
दौरा
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री का दौरा सरोजनीनगर के रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र में सुबह 11 बजे।
कवि दरबार
श्री गुरु सिंह सभा नाका हिंडोला की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी को समर्पित कवि दरबार नाका हिंडोला गुरुद्वारा में शाम 7:30 बजे।
वार्ता
सांझी दुनिया की ओर से पहरे में पत्रकारिता विषय पर वार्ता निशातगंज के कैफी आजमी एकेडमी में शाम 4 बजे।
खेल
पंडित जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले चंद्रभान गुप्त मैदान में दोपहर दो बजे से।
मुनींद्र सिंह मेमोरियल अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता कॉल्विन कॉलेज में सुबह नौ बजे से।