फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चातुर्मास निष्ठापन
विज्ञापन

श्री जैन धर्म प्रवर्धनी सभा की ओर से चातुर्मास निष्ठापन व पिच्छी परिवर्तन डालीगंज स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सुबह 8 बजे।

श्रीमद्भागवत कथा

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाम्स गोल्फ क्लब एंड रिसॉर्ट के समीप डॉ. श्याम सुंदर श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे शाम 4 बजे।

सेमिनार
एसजीपीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग और इंडोगल्फ सिटी क्रैनियोफेसियल सोसाइटी की ओर से प्लास्टिक सर्जरी पर सेमिनार होटल क्लार्क अवध के रंग महल हॉल में दोपहर 1 बजे।

फिल्म महोत्सव
एमरेन फाउंडेशन और लखनऊ फिल्म फोरम की ओर से दो दिवसीय लघु फिल्म महोत्सव का शुभारंभ संगीत नाटक अकादमी गोमतीनगर में सुबह 11:30 बजे।

प्रभात फेरी
गुरुद्वारा सच खंड की ओर प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विपुल खंड गोमतीनगर स्थित गुरुद्वारा परिसर से प्रभात फेरी का शुभारंभ सुबह 7 बजे।

कलम दवात पूजन
कायस्थ समाज उत्तर प्रदेश की ओर से कलम दवात पूजन कार्यक्रम होटल जयति ओएसिस इन इंदिरा नगर में शाम 4 बजे।

खेल
सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह 10 बजे।
उत्तराखंड महापरिषद की ओर से दो दिवसीय मोहन सिंह बिष्ट स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता शुभारंभ सहारा स्टेट क्रिकेट स्टेडियम जानकीपुरम में सुबह 7:30 बजे।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता
घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आगाज रेसकोर्स में शाम 7 बजे से।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें