फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तक मेला
विज्ञापन


चारबाग स्थित रवींद्रालय में चल रहे लखनऊ पुस्तक मेले के सातवें दिन उत्कर्ष कार्यक्रम सुबह 11 बजे, अवधी व्यंजन उत्सव शाम 5 बजे, काव्य समारोह शाम 5:30 बजे, अजल फाउंडेशन की काव्य गोष्ठी शाम 7:30 बजे।

नवसंवत्सर

नवसंवत्सर जनकल्याण न्यास की ओर से नवसंवत्सर महोत्सव कुड़िया घाट पर शाम 5 बजे।

पावन चिंतन धरा आश्रम की ओर ये युवा अभ्युदय मिशन की ओर से नवसंवत्सर पर्व डालीगंज के मानस मंदिर में सुबह 10 बजे।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से नवसंवत्सर कार्यक्रम केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम 4 बजे।

नाटक

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम और भारत रंग की ओर से नाटक अहं कृष्ण: अस्मि का मंचन कैसरबाग के राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे।

विमोचन

लोकरंग फाउंडेशन की ओर से महिषासुर मर्दिनी स्त्रोतम एलबम का विमोचन डालीबाग स्थित संस्थान परिसर में शाम 4:30 बजे।

उद्घाटन

नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन भवन का उद्घाटन नाका हिंडोला के आर्य नगर में सुबह 8 बजे।

मेला

सिंधी पंचायत की ओर से भगवान झूले जयंती के तहत महिलाओं की स्कूटर रैली और मेला इंदिरानगर के झूलेलाल मंदिर पर दोपहर 2 बजे।

गौरैया संरक्षण

मेरी प्यारी गौरैया संरक्षण समिति की ओर से विश्व गौरैया दिवस की पूर्व संध्या पर गोमतीनगर के नेहरू एन्क्लेव स्थित श्री राम पार्क में शाम 4 बजे।

प्रशिक्षण

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से सांस और टीबी पर मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों का विशेष प्रशिक्षण एकेडमिक ब्लॉक में सुबह 10 बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें