रोजगार मेला
सेवायोजन विभाग की ओर से रोजगार मेला गोमतीनगर विभूति खंड स्थित वीविन कंपनी परिसर में सुबह 10 बजे से।
पुस्तक मेला
रवींद्रालय चारबाग में पुस्तक मेला सुबह 11 बजे से। इस दौरान काव्य गोष्ठी 11 बजे से। शारदेय प्रकाशन की ओर से गोष्ठी 12:30 बजे से। डॉ. अमरेश मोहन की पुस्तक का विमोचन 2 बजे। अवधी व्यंजन उत्सव 5 बजे। साहित्य सुंदर सम्मान समारोह 5:30 बजे।
अधिवेशन
विद्युत परिषद आशुलेशक संघ का 48वां वार्षिक अधिवेशन कैसरबाग स्थित गांधी भवन में सुबह 11 बजे से।
समता सम्मेलन
ऑल इंडिया फोरम फॉर इक्विटी संस्था की ओर से यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग के लिए समता सम्मेलन प्रेस क्लब में दोपहर 3:30 बजे से।
खेल महोत्सव
उत्तिष्ठ सेवा संस्थान की ओर से युवा खेल उत्सव केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह 9 बजे से।
नाटक
काव्योम फाउंडेशन व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नाटक मंचन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में शाम 5:30 बजे से।
ज्ञापन
उत्तर प्रदेश ऑटो लोडर संयुक्त कल्याण समिति की ओर से वन टाइम टैक्स योजना के खिलाफ परिवहन आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन दोपहर 1 बजे से।
होली मिलन
सचिवालय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से होली मिलन समारोह सचिवालय के तिलक हॉल में दोपहर 1 बजे से।