स्वास्थ्य परीक्षण
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग सिविल, बलरामपुर अस्पताल, लोकबंधु, रानी लक्ष्मीबाई और राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में सुबह 8 बजे से।
कार्यशाला
केजीएमयू के लारी कार्डिलॉजी की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला कन्वेंशन सेंटर में सुबह 10 बजे।
भंडारा
श्री भू गार्मेश्वर महादेव मंदिर में दो दिवसीय भंडारे का आयोजन अलीगंज सेक्टर-के चौराहा स्थित मंदिर में दोपहर 12 बजे।
बजट चौपाल
भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से बजट चौपाल पुरनिया स्थित विधायक डॉ. नीराज बोरा के कार्यालय पर दोपहर 12 बजे।
सम्मेलन
वीरांगना वाहिनी का दूसरा स्थापना सम्मेलन लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने स्थित कॉल्विन ताल्लुकेदार्स कॉलेज परिसर में सुबह 10 बजे।
सुंदरकांड का पाठ
गौरीशंकर सेवा समिति की ओर से सुंदरकांड का पाठ अयोध्या रोड स्थित बंसल कॉप्लेक्स में शाम 7 बजे।
मार्च
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों की ओर से समता संवर्धन मार्च लखनऊ विश्वविद्यालय से परिवर्तन चौक तक सुबह 11 बजे।
निरीक्षण
उत्तर रेलवे के जीएम की ओर से निरीक्षण चारबाग स्थित सेकेंड स्टेशन एंट्री गेट पर सुबह 8 बजे।
शुभारंभ
ब्लू ड्रॉप फाउंडेशन की ओर से विश्व रेडियो दिवस पर वेब रेडियो का शुभारंभ हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में दोपहर 3 बजे।
शिविर
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की ओर से वित्तीय साक्षरता शिविर विकासनगर स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में दोपहर 12 बजे।
सेमिनार
आदर्श व्यापार मंडल नाका बाजार इकाई की ओर से ट्रेडर्स सेमिनार गणेशगंज स्थित गुलाटी क्लाथ हाउस में दोपहर 3 बजे।
प्रदर्शनी
अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट रेजिडेंसी प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय प्रदर्शनी कोकारी आर्ट गैलरी में शाम 5:30 बजे।
प्रतियोगिता
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे। कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रहेंगे मौजूद।
वार्षिकोत्सव
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय का वार्षिकोत्सव गोमीनगर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे।
खेल
सुंदरी देवी मेमोरियल अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता जेएनपीजी कॉलेज में सुबह नौ बजे से।
ए डिवीजन लीग के तहत एलडीएसीसी बनाम ट्रंफ अकादमी के बीच मुकाबला अखिलेश दास स्टेडियम (बीबीडी यूनिवर्सिटी) में सुबह नौ बजे से।