रोजगार मेला
सेवायोजन कार्यालय और टाटा मोटर्स की ओर से रोजगार मेला मटियारी चौराहा देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स परिसर में सुबह 8 बजे से।
संपूर्ण समाधान दिवस
नगर निगम मुख्यालय लालबाग में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक।
व्हील चेयर वितरण
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सिविल अस्पताल में व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण सुबह 10:30 बजे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।
प्रशिक्षण शिविर
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन विकास नगर सेक्टर-11 स्थित आंचलिक कार्यालय में 11 बजे से।
प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सनातन महापरिषद की ओर से गांधी प्रतिमा हजरतगंज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन दोपहर 2 बजे।
महफिल
इदारा ए खुदामे मौलूदे हरम की ओर से हजरत अली के जन्मदिवस पर जश्न ए मौलूदे हरम का आयोजन रात 9 बजे।
खेल
हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर एक बजे से।
सी डिवीजन क्रिकेट लीग में एलएफसी और गुरुकुल अकादमी के बीच मुकाबला अखिलेश दास स्टेडियम (बीबीडी यूनिवर्सिटी) में सुबह 10 बजे से।