दोस्त पुलिस
अमर उजाला की ओर से दोस्त पुलिस कार्यक्रम हजरतगंज स्थित महिला थाने में सुबह 10:30 बजे। नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राएं पुलिस की कार्य प्रणाली से वाकिफ होंगे।
प्रेस विजिट
राजकीय हाईस्कूल सिंगार नगर के विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण अमौसी नादरगंज स्थित अमर उजाला प्रिंटिंग प्रेस में सुबह 11 बजे।
कार्यशाला
इंडियन टॉक्सिकोलॉजी सोसाइटी की ओर से प्री कॉन्फ्रेंस कार्यशाला केजीएमयू के कलाम सेंटर में सुबह 11 बजे।
सम्मेलन
टाई-लखनऊ संस्था की ओर से स्टार्टअप व उद्यमिता सम्मेलन विभूति खंड स्थित होटल हिल्टन गार्डन में दोपहर 3:30 बजे से।
कार्यकारिणी गठन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महानगर कार्यकारिणी का पुनर्गठन लविवि के डीपीए सभागार में अपराह्न 3:30 बजे।
लीडरशिप प्रोग्राम
आविष्कार ग्रुप की ओर से संकल्प भारत के द्वितीय संस्करण का लीडरशिप प्रोग्राम हजरतगंज के नवल किशोर रोड स्थित लीप्रेस भवन में सुबह 10 बजे से।
महापंचायत
भारतीय किसान यूनियन की ओर से बीकेटी के रामलीला मैदान में अन्नदाता महापंचायत दोपहर 12 बजे से।
दीप यज्ञ
गायत्री महिला मंडल की ओर से पांच दिवसीय पुराण कथा व दीप यज्ञ का पहला दिन विनीत खंड स्थित ओंकारेश्वर पार्क में दोपहर 2 बजे से।
पादुका यात्रा
साईं चरण पादुका यात्रा व भजन गायन कार्यक्रम साईं मंदिर कपूरथला अलीगंज से सुबह 9 बजे से।
सम्मान समारोह
रेडमंड शहर में सिटी काउंसिल मेंबर बनीं मेनका सोनी का देवा रोड स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में छात्रों से संवाद व सम्मान समारोह सुबह 11 बजे से।
वस्त्र वितरण
जनकल्याण समिति गोमतीनगर की ओर से टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में निर्धन जनों को वस्त्र वितरण सुबह 10 बजे से।
नाटक
कामायनी सांस्कृतिक संस्था की ओर से संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे सभागार में परसाई की कहानी पर आधारित नाटक आत्मा एक खोज का मंचन शाम 6:30 बजे।
यौम ए पैदाइश
हजरत फातिमा की याैम ए पैदाइश पर दस्तरख्वान नक्खास स्थित अवध प्वांइट पर रात 7:30 बजे।
खेल
नॉर्थ जोन महिला वॉलीबाल चैंपियनशिप इंटीग्रल यूनिवर्सिटी में सुबह 11 बजे से।
नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।
एथ्राइज बैडमिंटन व शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन विपिनखंड स्थित बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में सुबह 11:30 बजे से।