जंबूरी
-राष्ट्रीय जंबूरी के तीसरे दिन की शुरुआत वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो परिसर में सुबह 9 बजे से। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
स्थापना दिवस
-लविवि का 105वां स्थापना दिवस समारोह लविवि के मालवीय सभागार में शाम 5:30 बजे।
पदयात्रा
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में यूनिटी मार्च नेताजी सुभाष चंद्र बोस महिला महाविद्यालय से रामाधीन सिंह इंटर कॉलेज तक सुबह 10 बजे से।
शहीदी दिवस
-गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज की ओर से शहीदी दिवस पर कार्यक्रम ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में शाम 6 बजे से।
कथा
-राजाजीपुरम जलालपुर क्रॉसिंग पारा मार्ग के पास श्रीरामकथा का तीसरा दिन शाम 5 बजे।
-खाटू श्याम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन दोपहर 3 बजे से।
-राम मंदिर ध्वजारोहण के अवसर पर निरालानगर स्थित श्रीराम कृष्ण मठ में हनुमान सहस्रनाम शाम 5 बजे से।
-नई जेल रोड स्थित धरमावतखेड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन का आयोजन शाम 5 बजे से।
मजलिस
-हजरत फातिमा की शहादत के अवसर पर ताबूत की जियारत हुसैनाबाद स्थित छोटा इमामबाड़ा में रात 9 बजे।
परिचर्चा
-जन विचार मंच की ओर से वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य विषय पर संवाद निशातगंज स्थित कैफी आजमी अकादमी में दोपहर 3 बजे से।
खादी प्रदर्शनी
-खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गोमतीनगर स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि में खादी प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से।
प्रशिक्षण
-नागरिक सुरक्षा की ओर से स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हॉल में सुबह 10 बजे से।
टेडएक्स
-इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से टेडएक्स आईईटी थीम पर कार्यक्रम इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे स्थित आईईटी परिसर में सुबह 9 बजे से।
खेल
सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज ठाकुरगंज का वार्षिक एथलेक्टिक्स समारोह चौक स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से।
सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग राउंड यूपी बैडमिंटन अकादमी में सुबह नौ बजे से।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र इकाना स्टेडियम में सुबह दस बजे से।