फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी में आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड महोत्सव
विज्ञापन


हनुमान सेतु रोड स्थित गोविंद बल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में उत्तराखंड महोत्सव में कार्यक्रम सुबह 10 से रात आठ बजे तक।

बैठक

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक लालबाग स्थित निगम मुख्यालय में सुबह 11 बजे से।

सम्मेलन

भारतीय विष अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन वैज्ञानिकों के व्याख्यान सुबह 10 बजे से।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में दोपहर 3:30 बजे से।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय सेमिनार सुबह 10 बजे।

जनजाति भागीदारी उत्सव

जनजाति विकास विभाग की ओर से जनजाति भागीदारी उत्सव इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शाम 5 बजे।

गायन और वादन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से गायन और वादन प्रस्तुति संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में शाम 6 बजे से।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से तबला वादन कार्यशाला सुजान सभागार में दोपहर 12 बजे।

एकता यात्रा

भाजपा विधायक ओपी श्रीवास्तव की ओर से राष्ट्रीय एकता यात्रा इंदिरा नगर के सरस्वती विद्या मंदिर से सुबह 9 बजे।

धरना

सोशलिस्ट पार्टी की ओर से सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के विरोध में धरना शहीद स्मारक पर दोपहर 1 बजे।

श्रद्धांजलि

ध्रुवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय अटल जन्म शताब्दी समारोह का दूसरा दिन सरोजनीनगर स्थित स्काई पब्लिक स्कूल, गौतम बुद्ध पब्लिक इंटर कॉलेज और प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोमती नगर में सुबह 8 बजे से।

जागरूकता

रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया की ओर से विश्व मधुमेह दिवस की पूर्व संध्या पर जागरूकता कार्यक्रम रूमी गेट के पास शाम 5:30 बजे।

महोत्सव

गौरैया संस्कृति संस्थान की ओर से गौरैया संस्कृति महोत्सव गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क के एंपिथियेटर में शाम 4 बजे।

वार्ता

साझी दुनिया की ओर से बदहाल होता लोकतंत्र विषय पर वार्ता निशातगंज स्थित कैफी आजमी एकेडमी में शाम 4 बजे।

भारतीय सिख संगठन और सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से विचार संसद आशियाना स्थित चांसलर क्लब में सुबह 10 बजे।

खेल

राज्य जूडो प्रतियोगिता केडी बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में दोपहर 12 बजे से।

जगदीश गांधी मेमोरियल अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल चौक स्टेडियम में सुबह नौ बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें