पुस्तक मेला
राष्ट्रीय पुस्तक मेले का दूसरा दिन बलरामपुर गार्डन में सुबह 11 से रात 9 बजे तक।
लोकार्पण
भारतीय लघुकथा सृजन संस्थान की ओर से पुस्तक का विमोचन व शिक्षक सम्मान हिंदी संस्थान के निराला सभागार में दोपहर 3:45 बजे।
सम्मान
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से लोकभवन में 81 शिक्षकों का सम्मान दोपहर 4 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
भजन संध्या
श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से भजन संध्या गोमती किनारे झूलेलाल वाटिका पर शाम 7 बजे।
समारोह
मेट्रो दिवस के मौके पर ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो डिपो व हजरतगंज स्टेशन पर कार्यक्रम दोपहर 12 बजे।
कवि सम्मेलन
सुंदरम साहित्य संस्थान की ओर से कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह बलरामपुर गार्डन स्थित पुस्तक मेले में शाम 6:15 बजे।
जुलूस
मजलिस ताहफ्फुजे नामूसे सहाबा की ओर से जुलूस-ए-मदहे सहाबा का आयोजन अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क से सुबह 9:30 बजे।
ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी केजीएमयू के पास स्थित हजरत शाहमीना शाह दरगाह से दोपहर 2:30 बजे निकाला जाएगा।
खेल
यूपी हैंडबॉल लीग की ट्रॉफी का अनावरण होटल फॉच्यून में दोपहर एक बजे।
आइटा टेनिस चैंपियनशिप विजयंत खंड मिनी स्टेडियम के टेनिस एरीना में सुबह नौ बजे से।
ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग का आयोजन ला-मार्टीनियर पोलो ग्राउंड में शाम चार बजे से।