लखनऊ। जानकीपुरम के सुल्तानपुर गांव निवासी नलकूप जेई शैलेंद्र कुमार, उसकी पत्नी गीता और बेटी प्राची के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया था। तीनों आरोपियों के खिलाफ सुबूत नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। उनसे सारे दस्तावेज और बैंक खातों की डिटेल लेकर दोबारा बुलाया है।