फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मंत्री की चेकिंग में ट्रक पर गलत नंबर प्लेट, फर्जी नंबर प्लेट लगाने पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 08 Jan 2023 09:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस गाड़ी पर नंबर प्लेट तो गलत लगी है साथ ही  वाहन की बाडी भी मानक के विपरीत पाई गई। उन्होंने बताया कि यह सूचना आ रही है कि कुछ वाहनों के नंबर प्लेट में कुछ अंकों को मिटा या छिपा दिया जाता है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बीती रात सोनभद्र से वाराणसी आते समय एक ट्रक को रुकवाया तो उस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी मिली। उस पर गलत नंबर लिखा गया था। उन्होंने चालक पर एफआईआर कराते हुए वाहन को सीज करा दिया। साथ ही पूरे प्रदेश में इस तरह के मामलो की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस गाड़ी पर नंबर प्लेट तो गलत लगी है साथ ही  वाहन की बाडी भी मानक के विपरीत पाई गई। उन्होंने बताया कि यह सूचना आ रही है कि कुछ वाहनों के नंबर प्लेट में कुछ अंकों को मिटा या छिपा दिया जाता है। सही नंबर प्लेट को ड्राइवर निकाल कर अपने साथ रखते हैं एवं ज़रूरत पड़ने पर ही उसका उपयोग करते हैं। मंत्री के मुताबिक यह एक आपराधिक कृत्य है। इसकी जांच हो। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे विभाग को राजस्व की हानि होती है एवं कई अन्य तरह की भी दिक्कतें भी आती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें