फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण में भारत का मैनेजमेंट सराहनीय: राजनाथ सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण में भारत का मैनेजमेंट सराहनीय: राजनाथ सिंह लॉकडाउन के चलते पहली बार जयपुरिया प्रबंध संस्थान के सभी कैंपस के दीक्षांत समारोह एक साथ ऑनलाइन आयोजन लखनऊ। स्मार्ट मैनेजमेंट की जरूरत हर क्षेत्र में है। चाहे आप नौकरी करें, अपना काम करें, राजनीति करें या कुछ और। हर क्षेत्र में आपको स्मार्ट मैनेजमेंट की जरूरत पड़ेगी। अपने जो कुछ भी सीखा है अब आपको उसको अपने जीवन का एक हिस्सा बनाना पड़ेगा। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहीं। वे जयपुरिया प्रबंध संस्थान के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण पहली बार संस्थान के सभी कैंपस का दीक्षांत समारोह एक साथ और ऑनलाइन आयोजित हुआ। कोरोना पर उन्होंने कहा कि इस वैश्विक बीमारी से 200 से भी ज्यादा देश ग्रसित हैं। इस बीमारी ने बड़ी से बड़ी अर्थव्यवस्था को हिला कर रख दिया है। इस मुश्किल समय में भी मैनेजमेंट की जरूरत है और आज हर देश ने भारत के मैनेजमेंट एवं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मैनेजमेंट की सराहना की है।   आरोग्य सेतु ऐप हमारा अंगरक्षक उन्होंने कहा कि युवा एक शक्ति है और जब-जब युवा साथ आएं हैं उन्होंने इतिहास बदला है। युवाओं को तकनीकी का सहारा लेकर नित नए समाधान निकालने हैं। उन्होंने आरोग्य सेतु का उदाहरण देते हुए कहा कि ये एप जो युवाओं ने तकनीकी की सहायता से बनाया है। ये वाकई में हमारा निजी अंगरक्षक है। सभी छात्र इस एप को डाउनलोड करें और बीमारी से लड़ने में देश की मदद करें। उन्होंने भारतीय तकनीकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और हैदराबाद की सराहना की जो पोर्टेबल वेंटिलेटर्स बनाने के कार्य में जुटी हैं।   941 स्टूडेंट्स को मिला प्रमाणपत्र दीक्षांत समारोह में जयपुरिया प्रबंध संस्थान लखनऊ, नोएडा, जयपुर, इंदौर के 941 छात्रों को उनके चयनित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट को पूर्ण करने का डिप्लोमा प्रदान किया गया। इनमें 295 छात्र लखनऊ कैंपस के, 293 छात्र नोएडा कैंपस के, 226 छात्र जयपुर कैंपस के और 127 छात्र इंदौर कैंपस के थे। जयपुरिया लखनऊ का ये 24वां दीक्षांत समारोह था, जबकि नोएडा का 14वां, जयपुर का 13वां व इंदौर शाखा का 8वां था। सभी शाखाओं के निदेशकों डॉ. दयानंद पांडेय नोएडा कैंपस, डॉ. प्रभात पंकज जयपुर कैंपस, डॉ. हर्षवर्धन हलवे इंदौर कैंपस व डॉ. कविता पाठक लखनऊ कैंपस ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। समारोह को संस्थान के अध्यक्ष शरद जयपुरिया ने भी संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने ये दिए मूल मंत्र ....... - जुनून को बनाएं रखें। दिल की हमेशा सुनिए और जुनून का अनुकरण कीजिए। जुनून सफलता की एक अहम सीढ़ी है। - सीखने के लिए हमेशा तैयार रहिए। इस बदलती दुनिया में जिस तेजी से बदलाव आ रहे हैं हमें अपने को उसके हिसाब से तैयार करना पड़ेगा और हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहना पड़ेगा। - अगर सही मायने में हमें समाधान ढूंढने हैं तो खुले दिमाग से समस्याओं को समझना पड़ेगा। क्रिटिकल थिंकिंग के जरिये उनका समाधान खोजना पड़ेगा।   इन होनहारों को मिला पदक   - पीजीडीएम में : अध्यक्ष स्वर्ण पदक शुभी सिन्हा, उपाध्यक्ष रजत पदक रिशप कुमार गंगनानी, निदेशक कांस्य पदक आशी गोयल   - पीजीडीएम फाइनेंशियल सर्विस प्रोग्राम में : अध्यक्ष स्वर्ण पदक नबीला परवीन, उपाध्यक्ष रजत पदक समरीन खानम   - पीजीडीएम रिटेल मैनेजमेंट प्रोग्राम में : अध्यक्ष स्वर्ण पदक अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष रजत पदक, हनी शाक्य   - ट्रस्ट एरिया टॉपर्स : बिजनेस एनालिटिक्स में नबीला परवीन, मार्केटिंग में शुभी सिन्हा, फाइनेंस में अनमोल लखमानी, मानव संसाधन में हीरल दुबे, सूचना प्रौद्योगिकी एवं ऑपरेशन मैनेजमेंट में शुभी सिन्हा, रिटेल मैनेजमेंट में अविनाश सिंह - सर्वोत्तम छात्र अवार्ड : पीजीडीएम की शुभी सिन्हा    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें