फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जून से ही लग पाएगा चारबाग व अमीनाबाद का पटरी बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूरे शहर में पटरी बाजार व खानपान की दुकानें सोमवार से खुल गईं, लेकिन वेंडिंग जोन के मुकाबले दुकानदारों की संख्या कई गुना अधिक होेने के कारण चारबाग व अमीनाबाद में पटरी बाजार अभी तीन दिन और नहीं लग पाएगा। सोमवार को अमीनाबाद के पटरी दुकानदारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर निगम अधिकारियों की बैठक में इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका। दुकानदारों को सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से व्यवस्थित करने के लिए जो प्लान बनाया जा रहा है, उसे लागू करने से पहले उसे डीएम व पुलिस कमिश्नर को अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में चारबाग व अमीनाबाद में 11 जून से ही पटरी बाजार लग पाएगा। नगर निगम आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि चारबाग में कुछ निर्माण कार्य भी चल रहा है। वहां के पटरी दुकानदारों को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। अमीनाबाद के दुकानदारों के साथ बात हुई है। अपर नगर आयुक्त राकेश यादव व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह चारबाग व अमीनाबाद के पटरी दुकानदारों से बात कर उन्हें व्यवस्थित करने की कार्ययोजना बनाएंगे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि अमीनाबाद के पटरी दुकानदारों ने वहां दुकान लगाने वालों की सूची दी है। मंगलवार को टीम मौके पर जाकर देखेगी कि किस तरह दुकानदारों को व्यवस्थित किया जा सकता है। नए अफसरों को जानकारी ही नहीं पटरी दुकानदार नेता और टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य गोकुल प्रसाद का कहना है कि नगर निगम के जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक नए हैं। उन्हें कुछ जानकारी ही नहीं है। गणेशगंज, लाटूश रोड और नजीराबाद के दुकानदारों को भी अमीनाबाद में जोड़ दे रहे हैं। जबकि अमीनाबाद में दुकान लगाने वाले अलग हैं और गणेशगंज वाले अलग। पटरी दुकानदार नियमों के तहत दुकानें लगाएंगे। प्रशासन इसकी अनुमति दे। डीएम व पुलिस आयुक्त की चाहिए अनुमति कार्ययोजना बनने के बाद उसे डीएम व पुलिस आयुक्त को भेजा जाएगा। वहां से सहमति मिलने के बाद ही उसे लागू किया जाएगा। इसमें तीन दिन लग जाएंगे। ऐसे में 11 जून से ही चारबाग व अमीनाबाद में पटरी बाजार लग पाएगा। ------ इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें