इंजीनियर्स भवन में व्याख्यान में बोलते वक्ता।
लखनऊ। दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया की ओर से शनिवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में पावर विजन 2047, विकसित भारत विषय पर व्याख्यान हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए बिजली उत्पादन क्षमता में बड़ा विस्तार, नवीकरणीय ऊर्जा का अधिक इस्तेमाल, ऊर्जा दक्षता में सुधार व मजबूत ट्रांसमिशन बेहद जरूरी है। मुख्य वक्ता व हिंदाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के इंजीनियर राकेश गोयल ने कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों, नवाचार व उच्च तकनीकों को अपनाना जरूरी है। आने वाले समय में ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन वीपी सिंह ने की। संयोजक एमएस गुलाटी, मानद सचिव एनके निषाद आदि मौजूद रहे।