कश्मीरी बाग स्थित निजी स्कूल परिसर में शनिवार को सेवा संकल्प की ओर से शिक्षकों को बाल यौन अपराध
लखनऊ। कश्मीरी बाग स्थित निजी स्कूल परिसर में शनिवार को सेवा संकल्प की ओर से शिक्षकों को बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के विषय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के अधिवक्ता प्रतीक तिवारी ने बताया कि यह अधिनियम बच्चों के खिलाफ किसी भी प्रकार के यौन शोषण, उत्पीड़न या दुर्व्यवहार से उनकी रक्षा के लिए बनाया गया है। विद्यालय स्तर पर बच्चों के साथ व्यवहार, रिपोर्टिंग प्रक्रिया और बाल सुरक्षा समितियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सेवा संकल्प की वरिष्ठ सहयोगी अनीता सूद की मौजूदगी रही।