जेल में बीमारी का बहाना बनाकर फायदा उठाने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी जिला प्रशासन ने कर ली है।
बीमारी का बहाना बनाकर आराम करने, अस्पताल का दुरुपयोग करने और बहाने से बाहर रहने की लगातार शिकायत मिलने पर डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
डीएम ने जेल अधीक्षक और जेल के डॉक्टरों को आदेश दिया है कि जिन मरीजों का इलाज चल रहा है या किया जा रहा है उसकी रोजाना रिपोर्ट डीएम तक मेल पर भेजी जाए।
जिन मरीजों पर संदेह होगा उनको स्पेशल टीम क्रॉस चेक करेगी ताकि वे सुविधाओं का गलत उपयोग न कर सकें। डीएम ने ये निर्देश जेल निरीक्षण के बाद दिए।
जिला प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई कि जिला जेल में घटिया निर्माण के मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन ने नारी बंदी निकेतन और आदर्श कारागार के निर्माण कार्य की क्वालिटी चेक करने के आदेश एडीएम और दो एग्जिक्यूटिव इंजीनियर्स को दिए हैं।
टीम साइट पर जाकर निरीक्षण करेगी और जुलाई तक रिपोर्ट देगी ताकि फंड के गलत इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।