मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से चलाया गया मूर्ति विसर्जन अभियानस्वयं
लखनऊ। मानवाधिकार जनसेवा परिषद की ओर से सोमवार को मूर्तियों का विसर्जन किया गया। परिषद केे अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने बताया कि खंडित मूर्तियों को एकत्रित करने के लिए गोमतीनगर, इंदिरानगर, विकासनगर, खरगापुर आदि क्षेत्रों में संग्रह केंद्र बनाए गए थे। सोमवार को केंद्र से नजदीक पार्काें में नदी के तट पर गड्ढा बनाकर मूर्तियों का विसर्जन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए कई वर्षों से दिवाली के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को इधर-उधर मूर्तियों को नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जा रहा है।