फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

विज्ञापन
आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार शाम रिवर बैंक कॉलोनी स्थित आईएमए भवन में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. नीरज बोरा, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमओ डॉ. एनबी सिंह व पूर्व सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल शामिल हुए। इन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. सरिता सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय सक्सेना ने कहा कि नई टीम का लक्ष्य आईएमए लखनऊ को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। सचिव डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था के सभी कार्यक्रम समय-समय पर योजनाबद्ध तरीके से आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ. रमा श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

आईएमए की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें