फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा इमामबाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लॉकडाउन के चलते बंद बड़ा इमामबाड़ा जल्द पर्यटकों के लिए खुलेगा। इसकी तैयारियां परखने को सोमवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने निरीक्षण किया। उन्होंने इमामबाड़ा परिसर में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश देते हुए प्रवेश द्वार से भूलभुलैया तक का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इमामबाड़े में कई जगह कूड़ा पड़ा है, जिसे तत्काल हटवाया जाए। साथ ही इमामबाड़े के प्रवेश द्वार, सूचना पटों का मेंटेनेंस कराया जाए। कहा कि इमामबाड़े में खुले स्थानों पर औषधीय पौधे लगाए जाएं। इस दौरान नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी थे। प्रभारी अधिकारी ने बताया कि जल्द जरूरी इंतजाम पूरे कराने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भूलभुलैया खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें