मौके पर जांच करते एसडीएम व खनन अधिकारी।
नगराम। भौरा खुर्द गांव में अवैध खनन की शिकायत पर बृहस्पतिवार को मोहनलालगंज के एसडीएम पवन पटेल और जिला खनन अधिकारी अभिषेक कुमार की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान खनन में लिप्त जेसीबी मशीन और दो डंपरों को सीज कर दिया गया। एसडीएम पवन पटेल ने बताया कि भोरा खुर्द व टिकरा गांव के बीच आरएस ब्रिक फील्ड के नाम से ईंट-भट्ठा संचालित हो रहा है। इस भट्ठे पर लंबे समय से नियमों को दरकिनार कर मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बिना अनुमति खनन होता पाया गया। सीज किए गए वाहनों को थाने पर ले जाकर नगराम पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
मौके पर जांच करते एसडीएम व खनन अधिकारी।