जानवरों को पकड़ती नगर निगम की टीम।
लखनऊ। नगर निगम कैटिल कैचिंग दस्ते ने बुधवार को जानकीपुरम व आसपास के इलाके से विरोध के बीच अवैध डेयरियां हटाई गईं। साथ ही 19 पशु भी पकड़े हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. अभिनव वर्मा ने बताया कि जानकीपुरम मेंं रेनबो पब्लिक स्कूल के पास, कल्याणपुर में वृंदावन विहार कालोनी में अवैध डेयरी हटाकर छह भैंस, 12 गाय, एक भैंसा पकड़ा गया है। इस दौरान पशु पालकोंं व महिलाओं ने विरोध किया। पुलिस होने से विरोध करने वाले पीछे हट गए। नालियों में गोबर बहने से नालियां चोक हो रही हैं।