लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को अंसल एपीआई की सुशांत गोल्फ सिटी हाईटेक टाउनशिप में एक अवैध निर्माण सील किया गया है। एलडीए के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि महेश कुमार, रितम प्रिया व अन्य की ओर से सुशांत गोल्फ सिटी के महमूदपुर, मुजफ्फरनगर घुसवल में भूखंड संख्या-सी-1 के करीब 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करा रहे हैं। प्राधिकरण से मानचित्र भी पास नहीं था। इस पर विहित न्यायालय से सीलिंग के आदेश जारी हुए थे।