डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में खौसनहा मजरे सूची गांव में सरकारी जमीन पर कराए जा रहे निर्माण को तहसील प्रशासन ने गिरवा दिया। चेतावनी दी है कि अगर दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया गया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गांव स्थित राजस्व अभिलेखों में दर्ज खलिहान पर रमेश, रामसजीवन, रामसेवक ने कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण करा रहे थे।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सलोन तहसील प्रशासन से की थी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी, हल्का लेखपाल हरिश्याम और कमला शंकर की टीम ने बृहस्पतिवार को निर्माण को ढहा दिया। राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि तीन लोग जमीन पर कब्जा करके मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य गिराया गया है।