फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में अवैध निर्माणों को दोबारा किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन टीम ने गोमतीनगर क्षेत्र में कार्रवाई की। विनम्रखण्ड एवं विभूतिखण्ड में अवैध निर्माणों को दोबारा सील किया गया। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि लल्ली उपाध्याय व अन्य की ओर से विनम्रखण्ड में भूखण्ड संख्या-2/22 पर 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। मेसर्स भव्या क्रियेटर्स प्राइवेट लि. के निदेशक अम्बरीश तिवारी विभूतिखण्ड में लगभग 4775 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत निर्माण करवा रहे थे, जिन्हें सील कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें