आईआईटी रुड़की के पुरातन छात्रों ने साझा की यादें
लखनऊ। आईआईटी रुड़की एलुमनाई एसोसिएशन, लखनऊ चैप्टर की ओर से रायबरेली रोड स्थित लॉन में पारिवारिक पिकनिक का आयोजन हुआ। चैप्टर अध्यक्ष इं. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। पिकनिक के दौरान कमल गुप्ता, प्रीति वैश व इं. राजीव रस्तोगी के संयोजन में तंबोला सहित कई मनोरंजक खेल हुए। इं. देवेंद्र मोहन, हरीश चंद्रा सहित अनेक गणमान्य एलुमनाई सदस्यों की भागीदारी रही। चैप्टर सचिव इं. रविंद्र वैश ने आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में एसोसिएशन के वरिष्ठ व अन्य सदस्य परिजनों के साथ माैजूद रहे।