फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवानों की मनोदशा पर शोध करेगा आईआईएम लखनऊ

विज्ञापन
सीआरपीएफ व आईआईएम के बीच हुए एमओयू के दौरान आईआईएम निदेशक व सीआरपीएफ के डीजी। - फोटो : LKO CITY
विज्ञापन
लखनऊ। सीआरपीएफ के जवान व अधिकारी अपनी ड्यूटी की वजह से लंबे समय तक घर-परिवार से दूर रहते हैं। इसका उनकी व्यावहारिक मनोदशा व उनके आत्मविश्वास पर कितना असर पड़ता है, इस पर शोध के लिए सीआरपीएफ ने आईआईएम लखनऊ के साथ शनिवार को एमओयू किया है। इस एमओयू पर आईआईएम की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला व सीआरपीएफ के डीजी डॉ. एपी माहेश्वरी ने हस्ताक्षर किया। यह एमओयू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन शैक्षिक संस्थान व सुरक्षा बलों के बीच बेहतर सहयोग व समन्वय के तहत भी किया गया है। आईआईएम लखनऊ ने सीआरपीएफ के साथ मिलकर काम करने को एक बेहतर अनुभव बताया है। कहा कि इस तरह के एमओयू दोनों संस्थानों के लिए कुछ सीखने का अवसर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें