बीबीएयू में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते विशेषज्ञ। स्रोत ः विवि
लखनऊ। साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। इससे बचना है तो अलर्ट होने के साथ इसे रोकने के लिए भी तैयारी करनी होगी। हमें अपना कोई भी पासवर्ड सरल नहीं रखना चाहिए। समय-समय पर बदलते भी रहना चाहिए। ये बातें बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित साइबर फ्राॅड विषय पर हुई कार्यशाला में कहीं। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल क्षेत्र तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे में अब हमारे सामने साइबर फ्रॉड बड़ी चुनौती है। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण ने कहा कि फिशिंग, ऑनलाइन स्कैम, और डाटा उल्लंघन के बारे में समझना जरूरी हो गया है।